पटना (न्यूज सिटी)। कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के द्वारा आज सामाजिक कार्यकर्ता नीलिमा सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री भेट किया। मौके पर मंच के महासचिव विनय कुमार कर्ण ने बताया कि आज नीलिमा सिन्हा ने मंच के वरिष्ठ सदस्य मनोज लाल दास मनु को 15 पैकेट कच्चा राशन में चावल, आटा, दाल, सरसो तेल, नमक, बिस्किट, दालमोट, सेनेटाइजर और मास्क आदि सामग्री दी है। जिसे आज यारपुर, मीठापुर, सरिस्ताबाद और जक्कनपुर में जरूरत मन्द को उपलब्ध कराए गए।






https://youtu.be/pq2AubQ202I




मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार कंठ ने भी अपने स्तर से पिछले तीन दिनों में समाज के 14 और गैर समाज के 11 लोगो को कच्चा राशन और मास्क उपलब्ध कराए।





वाहन पास बनवाने के लिए QR CODE स्कैन करे




महासचिव विनय कुमार कर्ण ने बताया कि श्रीमती विभा लाल द्वारा निर्मित करीब तेरह सौ मास्क को लोगो के बीच बाटने का काम किया गया।मंच ने अभी तक अपने समाज के 64 एवं गैर समाज के 21 लोगो को राहत सामग्री उपलब्ध कराया है।यह अभियान अभी भी जारी रहेगा।मंच ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप पर लोगो को सम्पर्क करने की अपील की थीं। वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, नवीन नवेंदु, शिवनाथ चौधरी, बिपिन प्रसाद, भरत किशोर चौधरी, दीपक लाल दास, संजीव कुमार, राजकुमार दिलीप, के बी लाल, मनोज मल्लिक, शैलेन्द्र मल्लिक, हेम चंद लाल दास समेत कई लोगो का सहयोग मिल रहा है।






https://youtu.be/LDT2pFB6ExE

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours