पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस से फैले संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉक डाउन में गरीब और असहाय जरूरतमंद परिवारों में उत्पन्न भुखमरी की स्थिति से बचाने के लिए आज निगम पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का शिष्टमंडल पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मौके पर शिष्टमंडल ने अनुमंडलाधिकारी को बताया कि ऐसा परिवार जिन्हें सरकार द्वारा अभी तक राशन कार्ड निर्गत नहीं किया गया है, वे भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। गरीब परिवार को वार्ड स्तर पर राशन की आपूर्ति एवं ₹5000 देने की बात प्रतिनिधियों ने कहा है।






https://youtu.be/itv117une7Q




जिसके लिए स्थानीय जनता स्थानीय पार्षद के पास जाकर राशन सहित सरकारी घोषणा का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन चक्कर लगा रहे है। धरातल पर सभी लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पाने के कारण हम लोगों को जनता के गुस्सा व आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान परिस्थिति में बड़ी संख्या में समाजिक व गैर सरकारी संगठन लोगों को भुखमरी से बचने के लिए आगे आए हैं, जो कि लेकिन पर्याप्त नहीं है। मौके पर अनुमंडलाधिकारी ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुने और उन पर शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। जबकि निगम पार्षद शोभा देवी ने वार्ड नंबर 60 के गरीब परिवार के 1310 परिवारों की सूची सौंपी तथा राशन एवं राशि को अविलंब देने की मांग की।









इस मौके पर निगम पार्षदों में शोभा देवी, सुनीता देवी, तरुणा राय, अवदा कुरैशी, वरिष्ठ समाजसेवी मो• जावेद, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो• महमूद कुरैशी, देव रतन प्रसाद, राजेश कुमार राय, मो• मेराज जेया, शंभू शरण प्रसाद, लीलाधर जी, केसरी कुमार आदि उपस्थित थे।






https://youtu.be/zv9lbVz9EyI

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours