पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में यदि किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर निकलना हो तो आप जिला प्रशासन से वाहन पास बनवा सकते हैं। वही पास बनवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की गई है।

ताकि आप पास बनवाने की होड़ लॉक डाउन का नियम न तोड़ सके। वाहन पास निर्गत जिला नियंत्रण कक्ष तथा सभी अनुमण्डलधिकारी कार्यलयों से जारी होंगे। इसके लिए प्रशासन की वेबसाइट http://serviceonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

दिए गए लिंक पर जाकर वेबसाइट को खोले और उसपर ई पास का विकल्प दिए गए है। उस पर " COVID-19 आपदा के लिए ई-पास का निर्गमन " का विकल्प को सेलेक्ट कर पास के लिए आवेदन कर सकते है।
वही अगर आप स्मार्ट फोन से ई-पास के लिए आवेदन देना चाहते है तो इस क्यू आर कोड को स्कैन करे और लिंक को ब्राउज़र में कॉपी - पेस्ट करें।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours