पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पटना सिटी की मेहंदी गंज थाना पुलिस को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर इलाके का है, जहां अवैध शराब की सूचना पर पुलिस के घर में घुसते ही घर वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में स्थानीय लोग एकजुट हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस दौरान पुलिस बल पर पत्थर फेंके, वही मेहंदीगंज थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे पर भी हमला बोल दिया। जान बचाने के क्रम में पुलिस द्वारा एक राउंड हवाई फायरिंग कर मौके से भागने में सफल हुई।






https://youtu.be/6q6p0FXBks4




बताया जाता है कि पुलिस की टीम गिरजा राय के घर में अवैध शराब के भंडारण की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। बस इसी बात को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान में जुटी है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours