बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस को लेकर पंचायत भवन राघोपुर में सभी जनप्रतिनिधियों के समूह का बैठक हुई। जिस दौरान कोरोना से बचाव के लिए प्रचार प्रसार करने के नियत से पूरे पंचायत में एक लाउडस्पीकर लगा टेम्पो को रवाना किया गया। जो की ये तीन दिनों तक पंचायत के हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर लोगो मे जागरुकता लाकर कोरोना से बचने के लिए प्रेरित करेगा।






https://youtu.be/N_EwF3vjBIg




मौके पर बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचना है तो लॉकडाउन का पालन सखती से करना होगा। घर से बाहर नही निकले, सिर्फ अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। साथ ही कहा कि लोग कुछ ही समय अंतराल पर सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक रूप से करते रहे। उन्होने यह भी कहा कि गरीबों को मिलने वाला राशन, जो डीलर सही समय पर वितरण नही कर रहे है उनके खिलाफ भी शिकायत मुखिया, वार्ड सदस्य को लिख के दे। उनके ऊपर भी करवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। बैठक में मुखिया रिंकी देवी, जितेन्द्र मोहन, राजकुमार, स्वेच्छा ग्रही, राकेश सकलाय, सरपंच, उप मुखिया सुरेश जी आदि उपस्थित थे



प्रचार प्रसार के लिए टेम्पो को रवाना करते हुए जन प्रतिनिधि

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours