पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। पटना के मीठापुर के खास महल इलाके में स्थित TPS कालेज के प्रोफ़ेसर शिव नारायण राम को कालेज के जाने के क्रम में चाँदमारी रोड में अपराधियो द्वारा हत्या किये जाने से सभी विद्यालय के प्रोफेसर ने कड़ा विरोध जताया है। इसको लेकर पटना सिटी के गुरु गोविन्द सिह कालेज के बैनर तले शिक्षक-शिक्षकेतर संघ द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। जो कालेज से निकल कर शाहिद भगत सिंह चौक पहुँचा। जहाँ संघ के लोगो ने सरकार से हत्यारे की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को एक करोड़ की राशि और अनुकंपा पर नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सुरक्षा मांग की। वही संघ द्वारा आक्रोश मार्च में शामिल लोगो का कहना था कि बीते 29 जनबरी को घात लगाए अपराधियों ने कालेज जा रहे प्रोफेसर शिव नारायण राम की निर्मम हत्या कर दी। बिहार में अब शिक्षक- शिक्षाकाएं सुरक्षित नही है। संघ ने सरकार से मांग किया है कि कॉलेज के शिक्षकों को सुरक्षा दिया। इस विरोध मार्च में प्रो0 हृदय नारायण सिंह महासचिव शिक्षक संघ के अध्यक्ष एके ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, विनय कृष्ण यादव, संजय श्रीवास्तव, रामस्वरूप भगत सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे ।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours