नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक युवक को एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक गश्ती कर रहे थे। तभी नौबतपुर लख की ओर से रहे बाइक सवार पर सवार तीन लोगों आते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही उस पर सवार दो लोग भागने लगे जिसका पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वे दोनों भागने में सफल हो गया लेकिन नौबतपुर निवासी अजीत कुमार को एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में सम्राट दीपक ने बताया कि गिरफ्तर युवक अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया है जिसके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकी गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेजा गया।जहाँ उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours