पटना (न्यूज सिटी)। प्रदेश जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलखन महतो का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से जनता दल यूनाइटेड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर पूर्वाहन 10 बजे पार्टी कार्यालय लाया गया। जहाँ पार्टी का झंडा चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।





वही पूर्व मंत्री, स्व0 रामलखन महतो के असामयिक निधन पर प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष, श्री बशिष्ठ नारायण ने उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है तथा कहा है कि उनके निधन से पार्टी की क्षति हुई है। श्री सिंह ने स्व• महतो की आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया है तथा उनके परिजनों से ऐसी स्थिति में धैर्य व साहस से काम लेने का आग्रह किया है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पार्टी के पूर्व विधायक व पटना जिलाध्यक्ष श्री अरूण मांझी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विरेन्द्र सिंह कुशवाहा व नन्दकिशोर कुशवाहा, महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूबेल रविदास, राजेश्वर सिंह, शिवशंकर निषाद, चन्द्रिका दांगी, मुन्ना चैधरी, हरेन्द्र कुमार, राहुल खण्डेलवाल, रश्मेश कुमार आदि शामिल हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours