पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी में बंद बक्से से एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना आलमगंज थाना कि पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेजा हैं। साथ ही पुलिस आसपास के मकानों में सर्च अभियान चलाकर सबूत जुटाने में जुटी है।

मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को देखने ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात अपराधियों ने मृतक के गर्दन पर तेज़ धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देंने के बाद सबूत मिटाने के नियत से शव को लोहे के बक्से में बंद कर सड़क किनारे फेक दिया होगा। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों के सूराग पता करने में जुटी हैं तथा आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि मामले में जल्द उदभेदन हो सके। साथ ही कहा कि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours