पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक बगीचा स्थित एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गया। वही इस आगलगी की घटना में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। आनन फानन में आगलगी की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय राकेश कुमार के घर मे अचानक से बिजली के शार्ट सर्किट होने से पूरे घर मे आग लग गयी। आग इतना विकराल रूप लेने लगा कि आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम के मौके पर पहुचते पहुँचते आगलगी वाले मकान में लगभग चार से पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया जबकि लाखों रुपये नगद भी जलकर नष्ट हो गया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours