पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरुवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी में बंद लोहे के बक्से से अज्ञात युवक की शव की बरामदगी के मामले में पुलिस उद्भेदन कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार अग्निहोत्री के रूप में की है और मृतक मुकेश की हत्या उसके ही दोस्त रोहित ने किया हैं।
मामले में सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने आलमगंज थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मृतक मुकेश अग्निहोत्री औऱ हत्यारा रोहित दोनो ही दोस्त थे। मृतक का रोहित के घर पर आना जाना हुआ करता था। साथ ही बताया कि मृतक और रोहित ट्रेन में बैग चोरी करने का काम करता था और अवैध शराब सप्लाई में भी संलिप्त था। इतना ही नही दोनों चोरी के सामानों का बंटवारा रोहित अपने घर पर ही किया करता था। वही सिटी एसपी ने बताया कि रोहित को शक हो गया था कि उसके दोस्त मुकेश अग्निहोत्री कि उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के आधार पर उसने चाकू से गोदकर मुकेश की हत्या कर दी और उसके बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए लोहे के बंद बक्से में शव को रख आलमगंज थाना के तुलसी मंडी क्षेत्र में फेंक दिया ताकि उसके द्वारा किए गए कांड पर कोई शक ना करे। हालांकि गिरफ्तार रोहित और उसके दोस्त सोनू ने पुलिस के समक्ष अपना बयान देते हुए अपराध कबूला है और वही इस मामले में एक आरोपी विनोद की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है। साथ ही पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहित के पत्नी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है ताकि उससे पूछताछ करने के बाद मामले में पारदर्शिता आ सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours