पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के अगमकुंआ आरओबी पर हथियारबंद 3 की संख्या में अपराधियों ने एनएमसीएच के दो कर्मचारियों के साथ लूटपाट की। एनएमसीएच के कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर लुटेरों ने उन पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा जमकर धुनाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि दो अन्य लुटेरे मौके से फरार होने में सफल हो गए। गंभीर रूप से घायल लुटेरे को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरे के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और हजारों रुपए नगद बरामद किया है। बताया जाता है कि एनएमसीएच के कर्मचारी अमन परिणय और सुबीर रुख यार जो ब्लड बैंक के स्टाफ बताए जाते हैं, बस से उतर कर अगम कुआं आरओबी के रास्ते एनएमसीएच आ रहे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में हथियारबंद लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट की। गिरफ्तार लूटेरा आकाश कुमार आलमगंज के डोम खाना का निवासी बताया जाता है। पुलिस फरार दो अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours