पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की है।
जानकारी के मुताबिक, युवक अभिजीत शर्मा अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में डेंगू के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। जिस कारण से अपनी मौसी का इलाज कराने के हेतु एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौसी की मौत हो गयी थी। वही प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज युवक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने का कोशिश किया है। इस दौरान युवक घायल हो गया है। हालांकि युवक द्वारा आत्मदाह करने की सूचना पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर गयी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours