पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त आलमगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां बेलवरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक मकान में आग लग गयी है। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही आनन फानन में आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगलगी की घटना के कारणों का पता नही चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण खपरैल की मकान में आग लग गयी होगी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वही आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों को होश उड़ा हुआ था, लोगो के मन मे डर बना हुआ था कि अगर ये आग फैल जाएगा तो पेट्रोल पंप के कारण ये घटना विकराल रूप ले लेती। लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया है। स्थिति कंट्रोल होने से आसपास के लोगो ने चैन की सांस ली है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours