पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी में एक युवक ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जीवन का इहलीला समाप्त कर लिया है। वही युवक की खुदकुशी करने की सूचना पर बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।
मृतक की पहचान कटिहार जिला निवासी अश्मित आनंद के रूप में हुई है। वह बाईपास के महारानी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि युवक को अपने परिवार से किसी बात को विवाद चल रहा था। जिस कारण से वो डिप्रेशन का शिकार हो चुका था। जिससे तंग आकर युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours