पटना सिटी(न्यूज़ सिटी)। पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हंगामा आज भी जारी है। सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर पटना सिटी के चौक शिकारपुर के रेलवे ओभर ब्रिज के पास स्थित सफाई डिपो के पास धरने पर बैठ गए है। वहीं नगर विकास मंत्री और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर रहे है।सफाईकर्मियों का कहना था कि 15 वर्षो से ऊपर समय से नियमित सफाईकर्मी के रूप में काम करते आ रहे है और निगमायुक्त 31 जनवरी को सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया।जिसको लेकर पूरे बिहार के सफाईकर्मी हड़ताल पर है।हालांकि की पूरे बिहार में सफाईकर्मियों का हंगामा देख कर नगर विकास और आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने 31 मार्च तक सफाईकर्मियों की सेवा बरकरार रखने और 15 वर्ष से ऊपर के सफाईकर्मियों को सेवा नियमित करने का आश्वासन दिया है पर सफाई कर्मी अभी भी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है जब तक शर्ते मानी नही जाएगी। धरना पर सुरेश कुमार केसरी, विनय कुमार बिट्टू ,राजू पटेल ,संजय कुमार, अमरदीप कुमार ,मुन्ना सिंह ,अरविंद कुमार, हरिंदर राम, चंदन कुमार, रामकुमार, बाबू कुमार ,पिंटू कुमार, सोनी अन्य लोग धरना में शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours