पटना (न्यूज़ सिटी)। रविवार को पटना महानगर जदयू के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीति के अनुरूप संगठन को कार्यों को आगे बढ़ाना है। पार्टी के द्वारा तय प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुताबिक अपने कार्यक्षेत्र के बूथ अध्यक्ष व सचिव को प्रशिक्षण वर्ग में लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दो-दो वार्ड का प्रभार दिया गया है और वे अपने वार्ड मे पार्टी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हर हाल में निचले स्तर पर कार्य समिति को गठित कर वार्ड व बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना है। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अवधेश प्रसाद सिन्हा, स्वागत कार्यालय सचिव दीपक सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डा. धीरज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नीतू निषाद, कौशलेन्द्र मिश्रा, रंजीत यादव, अफताब गुड्डू, मो. मुन्ना, अवधेश सिंह, अर्जुन सिंह, महासचिव सोनी निषाद,मधु कुमारी, सुषमा सिन्हा, राजमंती कुमारी, भारती श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, अनूप कुमार निषाद, प्रेमनाथ सिंह, रामप्रवेश सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, विष्णु कुमार डब्ल्यू, सचिव राजेश पासवान, धीरज कुमार, अनुराग समरूप, नीतीश कुमार सिन्हा, प्रमेन्द्र सिंह सहित कई नेता ने अपने सुझाव दिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours