नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के आठवें दिन यानी मंगलवार को विभिन्न वार्डों के लिये कुल 42 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उपरोक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता रवि राकेश ने दी। मंगलवार को नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल कौशिक बेउर जेल से नामांकन करने पुलिस अभिरक्षा में नौबतपुर पहुंचे।जहां काफी संख्या में उनके समर्थक पहले से मौजूद थे। पर्चा दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या वार्ड संख्या 3 से जयप्रकाश शर्मा और सरोज देवी, वार्ड संख्या 4 से अंजलि शर्मा और लक्ष्मींन देवी, वार्ड संख्या 5 से संगीता कुमारी औऱ रिंकी कुमारी, वार्ड संख्या 8 से इंद्रजीत साव और सोनू कुमार, वार्ड संख्या 9 से कौशल कौशिक और साकेत कौशिक एवं सुरेंद्र साहनी, वार्ड संख्या 10 से सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या 11 से उषा कौशिक, वार्ड संख्या 12 से चंदन कुमार, 13 से शैलेश सिंह और मनीष कुमार, वार्ड संख्या 14 से भरत पासवान, वार्ड संख्या 15 से भूपेंद्र कुमार आदि मुख्य है।
Home
Featured
naubatpur
Political
नामांकन के आठवें दिन 42 लोगों ने भरा पर्चा, पूर्व नगर अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों ने
आजमाया किस्मत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours