पटना (न्यूज सिटी)। नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के किसी भी दैनिक कार्यरत कर्मचारी को 31 मार्च तक कहीं से निकाला नहीं जायेगा। 31 मार्च के पहले विभाग उनके समायोजन या अन्य विकल्प तलाष लेगी। उक्त बातें नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेष शर्मा ने भाजपा कार्यालय में सहयोग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एक-एक केष में लोकायुक्त नेे फैसला दिया था कि दैनिक वेतन भोगियों से काम नहीं कराया जाय। इस फैसले के बाद यह असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई। जिसका समाधान तत्काल निकाल लिया जायेगा।





श्री सुरेश शर्मा ने कहा कि लोकायुक्त फैसले के बाद 143 नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत में से 68 जगहों पर आउटसोर्सिंग द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारी ही आने वाले दिनों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्यों में जुट जायेंगे और पूर्ववत स्थिति बहाल हो जायेगी।





उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि बिहार का विकास हो रहा है। आने वाले दिनों में बिहार विकसित राज्यों में सुमार होगा। राजद द्वारा पटना में पोस्टर लगाये जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजद का प्रपंच है। 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए और मजबूती से आयेगा। काम करने वालों की पूंछ हर जगह होती है। सहयोग में आये कई फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उसका निराकरण किया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours