पटना (न्यूज सिटी)। जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें अपने अधिकार को प्रयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग नही किया। बिहार विधानसभा के सत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होता है। परंतु तेजस्वी यादव सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक दिन सदन में आधे अधूरे मन से शामिल हुए। तेजस्वी यादव अपनी पार्टी राजद के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल नही हो पाते हैं।श्री निषाद ने कहा कि कुछ महीनों पूर्व गया से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साइकिल यात्रा पर निकले थे। तेजस्वी यादव ने अत्यधिक मात्रा में वर्षा होने के कारण गया जिला में ही अपनी यात्रा स्थगित कर पटना पहुंच गए, बिहार के पूर्वी इलाके से अपनी यात्रा पर निकलने की घोषणा किया। परन्तु इस बार भी भीषण शीतलहर में कुहासे को आधार बनाकर हिमालय के निकट बसा किशनगंज जिला से अपनी यात्रा स्थगित न दें। तेजस्वी यादव को अपनी यात्रा को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए?
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours