पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है उसी को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए पटना सिटी के छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समिति द्वारा आज जनता होटल, शहीद भगत सिंह चौक, नई सड़क, झाऊगंज, हाजीगंज सहित अनेक जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शिव प्रसाद मोदी, शशि शेखर रस्तोगी, सनी साह, राजेश ड्रोलिया, राजेश देवड़ा, दामोदर पोदार, बीटु खेतान, अनूप पोदार, विष्णु झुनझुनवाला, दिलीप तुलसयान सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours