पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू की गाड़ी ने गांधी मैदान के पास एक महिला को टक्कर मार दी, जिस दौरान महिला घायल हो गयी। आनन फानन में घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[embed]https://youtu.be/TbkSBnTgUDQ[/embed]

 
उपरोक्त घटना बुधवार की है, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक महिला राम गुलाम चौक के पास सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान वहां से गुजर रही महापौर की गाड़ी एक महिला को धक्का मार दिया और जिससे महिला के पैर में गंभीर चोट लग गयी थी।

[embed]https://youtu.be/Ehk4iqhVWpc[/embed]

 
मामले में निगम की महापौर सीता साहू के अनुसार, सड़क पार करने के क्रम में महिला के साथ हादसा हुआ। इस संबंध में गांधी मैदान थाना अध्यक्ष ने कहा कि हमे अभी तक घटना को लेकर कोई शिकायत नही मिला है।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours