पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला अंतर्गत ग्वालटोली में एक विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत होने से कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पाकर मृतिका के परिजन उसके ससुराल आ पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतिका के परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
बताया जाता है कि गया जिला निवासी भरत कुमार गुप्ता की बेटी पूनम कुमारी का विवाह लगभग 9 वर्ष पूर्व दीवान मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सनोज कुमार के साथ हुई थी। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग पूनम को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी की या फिर ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पूनम की मौत का रहस्य का खुलासा उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। वहीं पूरे मामले में जानकारी लेंने की कोशिश किया तो खाजेकलां थाना की पुलिस ने जांच होने की बात कह कर वरीय अधिकारियों का हवाला दे दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के रहस्य पर से पर्दा उठ जाएगा।
[embed]https://youtu.be/TbkSBnTgUDQ[/embed]
तबियत बिगड़ने से पहले पूनम खाई थी गोलगप्पा, घटना के वक्त कोई नहीं था घर पर


Post A Comment:
0 comments so far,add yours