पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। जल-जीवन-हरियाली अभियान, बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पटना सिटी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की पटना सिटी स्थित अरोड़ा हाउस में बैठक हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के मध्यान्ह भोजन योजना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रुपेंद्र कुमार सिंह एवं जदयू नेता व प्रवक्ता अनंत अरोड़ा उपस्थित हुए।
[caption id="attachment_17302" align="aligncenter" width="278"]
फ़ाइल फ़ोटो[/caption]इस मौके पर रुपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक करना है ताकि लोग जल की बर्बादी ना करें और हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएं। वहीं अनंत अरोड़ा ने भी जल-जीवन-हरियाली पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को लोगों के बीच रू-ब-रू करवाया तो एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने भी पटना सिटी के लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मानव श्रृंखला में भाग ले।
[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours