पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुए हमले और पत्थरबाजी की घटना के विरोध में पटना सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं और सिख समुदाय के लोगों द्वारा शहीद भगत सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया। शहीद भगत सिंह चौक से निकला यह आक्रोश मार्च तख़्त श्री हरिमंदिर के मुख्य गेट पर पहुंचकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक अपना आक्रोश प्रकट किया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और सिख समुदाय के लोगों ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमले को पूरे सिख समुदाय के ऊपर हमला करार दिया। इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की भी अपील की।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours