Home
Bihta
Featured
Health amp; Fitness
द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चिकित्सा शिविर में 500 मरीजों का हुआ नि:शुल्क
इलाज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
MagPress Blogger Templatehttp://2.bp.blogspot.com/-FpPlVvP8-Lk/XvgpR-tYWFI/AAAAAAAAHPw/k-4iCwc2iwcvn3fU13J531EJLVvqMzQBwCK4BGAYYCw/s1600/nc.gif
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, जिसमें जेनरल मेडिसिन से डॉक्टर निशीकांत, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण नारायण के देखरेख में उपस्थित लोगों का इलाज किया गया। शिविर में नि:शुल्क जांच की भी व्यवस्था उपलब्ध थी। जिसमें लोगों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी का निशुल्क जांच किया गया। स्कूल के डायरेक्टर लवकुश शर्मा ने बताया की उतम स्वास्थ्य इंसान का सबसे बड़ा धन होता है। आज के इस तनाव भरे माहौल में हमें नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए एवं हमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर का जांच कराते रहना चाहिए।
इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोग का निशुल्क इलाज कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस तरह के शिविर आम जनमानस के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इस मौके पर स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज ए• के• सिंह, वीरू सिंह, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड विशाल सिंह मणि, टेक्नीशियन इंद्रेश राय, निरंजन पुष्पा, एलिजाबेथ, मनोज, कुंदन रामानुज, विपूल, विकास रौशन आदि उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours