पटना/मिशन कुमार (न्यूज़ सिटी)। CAA, NRC और NPR के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली से लेकर पटना के सब्जीबाग और सदरगली में भी लोगो द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के विरोध में वामदलों ने 29 जनवरी यानी कि बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया है। वही इस बंदी को समर्थन करने के लिए वाम दल के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों ने भी गठजोड़ कर लिया है। इस बंदी का समर्थन राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ इमारत सरिया भी कर रहा है। जिसको लेकर आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों ने एक बैठक कर 29 जनवरी को भारत बंद करने का ऐलान किया है।
[embed]https://youtu.be/dfIVn7x4tiM[/embed]
भारत बंद को लेकर रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मालिक ने कहा कि बामसेफ और दूसरे अन्य जन संगठनों के द्वारा बुलाए गए बंद को हम समर्थन करेंगे। साथ ही कहा कि हमारी पार्टी इस काले कानून के साथ एनआरसी, एनपीआर का भी हमेशा से विरोध करता रहा है। पार्टी ने बंद का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार के पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के कार्यकर्ता इस बंद में जोर-शोर से हिस्सा लेंगे और इस बंदी को सफल बनाएंगे। हालांकि इस बंदी को लेकर हम के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा वीआईपी के मुकेश साहनी समेत बिहार के सभी विपक्षी पार्टियों ने इस बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर तरीके से समर्थन देने का ऐलान किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours