पटना सिटी/अरुण कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार सरकार के भूतपूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय रामदेव महतो की 90वीं जयंती मंगलतालब स्थित रामदेव महतो सभागार में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया।
[embed]https://youtu.be/vJ64HZWCeiw[/embed]
इस मौके पर पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में पहुचकर रामदेव महतो के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दिया। पूर्व नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि रामदेव महतो सादा जीवन, उच्च विचार की व्यक्ति थे और जनसंघ के सबसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता रहे।उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते जनसंघ को बिहार में मजबूत कर एक सम्राज्य खड़ा किया।
आज उन्ही के सींचे लोग आज भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर लगातार 6 बार विधायक और लगातार तीन बार भाजपा का सांसद पटना साहिब का नेतृत्व कर रहे है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours