Articles by "Vikreta"
Showing posts with label Vikreta. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। समूचा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। वही भारतवर्ष में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते तादात को देखते हुए सरकार की ओर से पहल चला कर तरह तरह के बचाव के उपाय बताए जा रहे है। साथ ही इस महामारी में बचाव के लिए कोरोना योद्धा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ-साथ लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। जिसके तहत आज मालसलामी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी को स्थानातरण कर बस डिपो में शिफ़्ट कर दिया गया है। वही विक्रेताओं को निर्देश देते हुए जिला प्रशासन ने कहा था कि के बस डिपो में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सब्जी बेचे।









वही कुछ सब्जी विक्रेता बस डिपो में सब्जी की दुकान न लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए रोड पर ही सब्जी बेचने लगे। जहां सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि बस डिपो में ग्राहक नही आते है। जिससे विवस होकर रोड पर ही सब्जी बेचने के लिए मजबूर है। तो वही आज पुलिसकर्मियों द्वारा रोड पर सब्जी बेचने को मना किये जाने पर सब्जी विक्रेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सब्जी रोड पर फेंक कर हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस सब्जी विक्रेताओं को समझा बुझा कर शांत कराया और बताया कि प्रशानिक आलाधिकारी के आदेशानुसार बस डिपो में सब्जी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बेचने की सलाह दी गई है। जिसका पालन सबको करना है जिसके बाद मामला शांत हुआ।