Articles by "IPS"
Showing posts with label IPS. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। पटना में पदस्थापित एक आईपीएस अधिकारी की रसोइया कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बीएमपी 14 की महिला रसोइया की कोरोना जांच कराई गई।









जिसके बाद जांच रिपोर्ट आते ही महिला रसोइया में कोरोना पॉजिटिव निकली है। वही रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपडेट में बताया था कि पटना बीएमपी के दो और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कोरोना पीड़ित में एक महिला सिपाही भी बताई जा रही है। पीड़ित महिला सिपाही आईपीएस अधिकारी की रसोइया बतायी जा रही है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं, जहां बोरिंग रोड चौराहा के पास किसी बड़े अधिकारी का कार टकराई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बोरिंग रोड चौराहा पर रेल एडीजी पंकज दराद की गाड़ी टकराई है। वही सीनियर आईपीएस अधिकारी की गाड़ी एक वैगनआर कार से टकराने से लॉक डाउन में शांत पड़े बोरिंग रोड चौराहा पर अचानक सरगर्मी बढ़ गई।






https://youtu.be/49gFu54TyJo




हालांकि पटना के वीआईपी इलाके में सीनियर अधिकारी की गाड़ी टकराने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। वही दुर्घटना में दोनों ही गाड़ियों में सवार लोग बाल-बाल बचे। हालांकि जानकारी यहां भी आ रही है किस घटना में दोनों गाड़ी पर सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है।