Articles by "शौचालय"
Showing posts with label शौचालय. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड 70 के नंद गोला अनुसूचित जाति के मोहल्ला में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन आज पार्षद विनोद कुमार के द्वारा की गई।









इस मौके पर श्री विनोद ने बताया कि यहां पर 35 वर्ष पुराना शौचालय था, जो कि जर्जर स्थिति में था। जिसके बाद पुराने शौचालय को तोड़वा कर पार्षद निधि के फंड से ₹7 लाख 73 हजार की राशि से नया दो मंजिला शौचालय का निर्माण कराया गया। नवनिर्मित शौचालय के चाबी को इस इलाके के द्वारा ऐसे लोगों को सौंपा गया है जिनके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।






https://youtu.be/R-Vl4uXzV28




वही नए शौचालय के निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी जाहिर करते हुए श्री विनोद को धन्यवाद की। साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा कि गरीब मोहल्ला में शौचालय का निर्माण करवा कर हमारे पार्षद ने हम लोगों का दिल जीत लिए हैं। इस मौके पर बजरंगी राम, द्वारिका साह, राहुल कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, ज्ञानी भोला सिंह, सुनील कुमार, रिंकू कुमार, सहित सैकड़ों लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे।