पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। जिसके बाद आनन फानन में दमराही घाट पर युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाश करने के लिए घंटो गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हो सका। गंगा में डूबे युवक की पहचान नालंदा जिला के हिलसा निवासी स्वर्गीय राजेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में गंगा में डूबे युवक के मामा सत्येंद्र कुमार ने बताया की रौशन कुमार अपने नाना के दशकर्म में भाग लेने दमराही घाट आया था। इसी दौरान नहाने के क्रम में गंगा की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर वह नदी की तेज धार में बह गया।
वही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि गंगा में जलस्तर वृद्धि होने और नदी की तेज धार होने के कारण युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। फिलहाल शव को ढूढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा कल भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours