पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने आज पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पेट्रोलियम मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से गाड़ी खींचकर मूल्य बढ़ोतरी पर अपना कड़ा विरोध जताया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे पूर्व उपमहापौर सह राजद नेता संतोष मेहता का कहना था कि पिछले एक माह में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के मूल्य में 10 रुपए की बढ़ोतरी कर पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे देशवासियों को एक बार फिर से महंगाई की आग में झोंक दिया है। राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तत्काल बढ़े हुए मूल्य को वापस लिए जाने की भी मांग किया है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, अजित कुमार कुशवाहा, रामकुमार समेत दर्ज़नो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours