पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधियों के हाथ से बम गिरकर ब्लास्ट हो गया। तभी इसी दौरान एक अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही बम धमाके की आवाज़ से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।






https://youtu.be/4AbT8IAJheY




घायल हुए अपराधी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। वही पूरा घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिस वक्त बम धमाका हुआ उस वक्त इतना धुआं निकला कि सीसीटीवी फुटेज में थोड़ी देर के लिए कुछ नही दिखा। हालांकि कैद फुटेज के अनुसार, घटना के समय दो अन्य अपराधी भी मौजूद थे, परन्तु घटना के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए।









हालांकि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। कैद फुटेज में देखा जा रहा है कि तीन अपराधी हाथ में हथियार और बम लिए किसी वारदात को अंजाम देने की ख़ातिर इकट्ठा होते नज़र आए। तीनों अपराधी अभी आपस में बातचीत ही कर रहे थे कि तभी उनमें से एक ने अपने साथ लाए बम को जो वो शायद पॉलीथिन में लपेट कर लाया था, उसे बाहर निकालने लगा। बाहर निकालते ही बम उसके हाथों से फिसल कर ज़मीन पर गिर पड़ा और फिर जोरदार धमाके से इलाका थर्रा उठा।






https://youtu.be/GUY-mLi_uHg




पुलिस के अनुसार, जिस जगह पर बम धमाका हुआ है। वहां पर पांच की संख्या में अपराधी थे, लेकिन सीसीटीवी में तीन अपराधी ही दिखे। वही घटना को लेकर पटना पुलिस जांच के जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट चुकी हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि एक महीना पूर्व इसी इलाके में पुलिस के साथ मारपीट कर रायफल छीनने का मामला आया था, जिसमें यही अपराधी शामिल थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours