पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता सुरेश रुंगटा ने पटना साहिब विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान आमलोगों के बीच जाकर एनडीए-2 के एक साल के कार्यकाल में किए गए कार्य की उपलब्धि को बताया। साथ ही मौके पर श्री रुंगटा ने कहा एनडीए-2 के एक साल पूरे होने पर पार्टी के









कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही पीएम मोदी के द्वारा किये गए कार्य को की उपलब्धि को बताया। वही मौके पर मौजूद रहे पटना साहिब विधानसभा के प्रवक्ता राजेश साह ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गए कार्य के उपलब्धि को बताया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया।






https://www.youtube.com/watch?v=azg2DJrc-D0




वही जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। वही मौके पर जनसंपर्क अभियान में विनय केशरी, किरण शंकर, अमित कनोडिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours