नालंदा (न्यूज सिटी)। जिले में अपराधी बेखौफ हथियार तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वही नालंदा जिले में भी ऐसी ही घटना का खुलासा हुआ है। जहाँ पुलिस ने जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके पर से पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 कारोबारी पुलिस की रेड पड़ते देख मौके पर से फरार हो गए।

मौके पर पुलिस ने 01 पिस्टल, खोखा और हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। बताया जाता है कि स्थानीय थाना की पुलिस को बीते कई दिनों से मिनीगन फैक्ट्री के संचालन होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस में करवाई कर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours