पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर स्थित पानी से भरे गड्ढे से एक अधेड़ का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने
कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान नालंदा जिला निवासी विनोद कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो ट्रक का खलासी बताया जाता है।
बताया जाता है कि विनोद कुमार सिंह ट्रक चालक गोपाल प्रसाद के साथ ट्रक पर आटा लोड कर आसनसोल से पटना सिटी पहुंचा था।

गैलन में पानी भरे जाने को लेकर जैसे ही वह पानी से भरे गड्ढे के समीप पहुंचा, अचानक से उसका पैर फिसल गया, जिससे पानी से भरे गड्ढे में डूब कर उसकी मौत हो गयी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours