पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जदयू द्वारा चलाए जा रहे सबल पंचायत बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत वार्ड संख्या 67 एवं 68 में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पटना साहिब प्रभारी अमित कुमार, अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा एवं प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता अनंत अरोड़ा ने अपने-अपने विचार रखे।
मौके पर पटना महानगर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने कहा कि जदयू धर्म जाति से ऊपर उठकर और सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। साथ ही पार्टी द्वारा दल के कार्यकर्ता को सम्मान देती है। इसी भाव से जदयू के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
बैठक में श्री गुरु गोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजय कुमार, वार्ड 67 के अध्यक्ष गौरव कुमार, वार्ड 68 के अध्यक्ष सुधीर कुमार, पप्पू पटेल, रामप्रवेश, संत सिंह, राजकुमार पटेल, नंदन केसरी, विद्या भूषण आदि उपस्थित थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours