पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में भाजपा द्वारा पटना साहिब विधानसभा के 325 बूथ व शक्ति केंद्रो के कार्यकर्ताओं ने बिहार जन संवाद रैली माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाषण सुना।









इस मौके पर पटना साहिब के बीजेपी प्रवक्ता राजेश साह ने कहा कि बिहार जनसंवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री का भाषण सुनकर हम सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग मिला है। यह आने वाले चुनाव का आगाज है, शंखनाद किए है। हम सब कार्यकर्ता तैयार है आने वाले चुनाव में केंद्र सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता तक जाएंगे और जागरूक करेंगे।






https://youtu.be/Np1zi675f8A




इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री विनय केसरी, प्रवक्ता राजेश साह, अजय कुमार पंडित, दिव्य सुन्दर सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नया गांव, जल्ला रोड मे बिहार जन संवाद के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा केंद सरकार की उपलब्धियों व कोरोना संकट मे जनता के लिए किए गए कामों को बताया गया और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं अलग-अलग मंडल और बूथ अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours