पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में रविवार को बीजेपी द्वारा आयोजित बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के विरोध में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय जनता दल के नेता उमेश प्रसाद के नेतृत्व में थाली पीटो कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर आरजेडी नेता उमेश प्रसाद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में कोरोनावायरस का चपेट में है। जिस कारण से श्रमिक मजदूर काम-धाम छोड़कर अपने घर वापस होने को मजबूर है। इन श्रमिक मजदूरों की चिंता छोड़ कर अब बीजेपी बिहार में चुनावी शंखनाद की बिगुल फूंक दिया।

बीजेपी को श्रमिकों को क्षणिक भी चिंता नही है, उन्हें सिर्फ चुनाव की तैयारियां दिखाई दे रही है। जिसका हम निंदा करते है, विरोध करते हैं। इसी के उपलक्ष में आज कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान समेत आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बीजेपी द्वारा आयोजित बिहार जनसंवाद कार्यक्रम का थाली पीट कर विरोध किया हूं।
वही मौके पर आरजेडी नेता एससी-एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव साधु पासवान, प्रदेश सचिव बल्ली यादव, संजीव यादव, सुखु पासवान, दीनानाथ यादव, संतोष यादव, अमरनाथ राज, माखन शर्मा, मंसूर आलम, भूषण पासवान, मुन्ना यादव, अजीत सिंह, विजय मेहता, शकुंतला प्रजापति, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों आरजेडी नेता व कार्यकर्ता शामिल होकर जनसंवाद कार्यक्रम का विरोध जताया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours