पटना/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के काशिमचक गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





घायल महिला




घायल महिला की परिजन बताया जाता है कि चंद्रकांती देवी को रात में छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। परिजन ने बताया कि बीती रात महिला छत पर टहल रही थी। इसी बीच गोली की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब हम छत पर पहुंचे। तो महिला के हाथ से काफी खून गिर रहा था। वहीं, इस घटना के कारण इलाके में भय का माहौल है।






https://youtu.be/fxBuk4S2x9I




दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि काशिमचक गांव की महिला चंद्रकांती देवी की घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायल महिला परिजन से पूछताछ की गई है। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक घायल महिला या परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours