मसौढ़ी/बिक्कु कुमार (न्यूज सिटी)। पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी प्रखण्ड के शाहाबाद गांव में आपसी झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। फसल की देखभाल कर रहे अनथु पाल रात 8 बजे अपने खेत मक्के का रखवाली करने गए तो देखा कि मक्का खेत मे उसी गांव के कुछ नामचीन लोग शराब पी रहे थे। अनथु को पूछने पर उन्हें अभद्र-अभद्र गाली और उसके साथ मारपीट करने लगे।









साथ ही घर पर आ कर उनके भाई मेघनाथ पाल और चाचा रंजन पाल को लाठी ठंडे और नुकीले हथियार से उन लोगो को आँख और सिर पर प्रहार किया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। थाने में एफआईआर करने जाने लगे तो इनलोगो को जान मारने की धमकी दिया गया।






https://youtu.be/qO0VB0oYJa0




फिलहाल मामले में पीड़ित द्वारा उसी गांव के रहने वाले टुनटुन शर्मा, चंदन शर्मा, जुगति शर्मा को नामजद कर एफआईआर दर्ज़ कर करवाया है। वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग की है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours