पटना सिटी (न्यूज सिटी)। प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के पटना महानगर अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह ने वैश्विक महामारी कोविड-19 में शिक्षकों एवं स्कूल प्रशासन के योगदान की प्रशंसा की है। इस दौरान राज्य व देश भर के शिक्षक दिन-रात एक कर के ऑनलाइन क्लास के लिए स्टडी मैटेरियल तैयार कर नियत समय पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास करा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद लगभग बाजार खुल गए हैं और लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रही है। पर, विगत 3 महीनों से विद्यालय बंद है औए अब जब ऑफिस खुला है तो स्थितियां असामान्य है।





ऐसी स्थिति में अगर अभिभावक अपने बच्चों के मासिक शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे तो स्कूल प्रशासन विकट स्थिति में आ जाएगी। जिससे वे अपने शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पाएंगे। अभी लगभग सभी मध्यमवर्गीय विद्यालयों की स्थिति दयनीय हैं। विद्यालय परिसर का किराया एवं गाड़ियों के क़िस्त, बिजली बिल एवं अन्य खर्च करने में अक्षम हो गई है। इसलिए एसोसिएशन सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों की स्कूल मासिक शुल्क का भुगतान सुविधानुसार करें एवं स्कूलों का तालाबंदी से बचाएं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद ने भी विद्यालय के लिए अपनी बात सरकारी महकमा तक पहुंचाई है। साथ ही बताया कि राज्य के लगभग 20,000 विद्यालय ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours