पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन एवं सर्वोदय इंफेंट एकैडमी के संयुक्त तत्वधान में टोल प्लाज़ा के नज़दीक परसा गाँव में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कई जगह फलिदार पौधों का रोपण हुआ ।कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष एवं सर्वोदय इंफेंट एकैडमी के प्राचार्य पंकज किशोर सिंह ने लोगों को पर्यावरण की महता बतायी और ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने एवं उसको सुरक्षित रखने की बात की ।
इसी बीच कोरोना महामारी पे ग्रामवासियों को भौतिक सामाजिक दूरी अपनाने की बात की एवं समय समय पर हाथो को साबुन से धोने के लिए जागरुक किया । गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता श्री राकेश कुमार द्वारा गाँव बासियों को मास्क एवं साबुन वितरण किया गया ।इसके पहले भी एसोसिएशन द्वारा परसा गाँव के नज़दीक के टोलों में मास्क और सेनिटाईज़र का वितरण हुआ था । कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सुशीला देवी ने कहा की वे समय समय पर टोलों में जाकर लोगों को पर्यावरण एवं कोरोना से बचाव के उपाय की चर्चा करती रहेंगी ।

आज के इस कार्यक्रम में मीडियाकर्मी ऋचा सिंह,डा. सुगंध,रमा देवी, संजीव,रनविजय, प्रणय, रिकंज और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours