पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने आज सैदपुर इलाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने पाया कि नाला उड़ाही के दरम्यान सैदपुर नाले की चाहरदीवारी ध्वस्त हो गई। जिससे ट्रैक्टर एवं जेसीबी भी पलट गया। इस हादसे के चलते आक्रोशित हुए स्थानीय नागरिकों ने बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा से अविलंब चहारदीवारी निर्माण करवाने का अनुरोध किया एवं कार्य नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।









श्री सिन्हा ने स्थानीय नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि 22 जून (सोमवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नगर विकास मंत्री, नगर आयुक्त (पटना) एवं प्रधान सचिव से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन देंगे और कार्य को अभिलंब पूरा करने का अनुरोध करेंगे। वही निरीक्षण करने के दौरान श्री सिन्हा के साथ वार्ड 47 के पार्षद सतीश गुप्ता, अनिल सिंह, कमलेश मेहता, सुखदेव मेहता के साथ-साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours