पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में राजद परिवार की ओर से युवा राजद पटना महानगर के संगठन विस्तार के लिए मानस पथ स्थित राजद कार्यालय में बैठक आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा राजद अध्यक्ष रामराज कुमार और संचालन प्रदेश राजद के महासचिव मो० जावेद ने किया। इस दौरान महानगर युवा राजद वार्ड न० 59 के अध्यक्ष पद के चयन के लिए विचार-विमर्श कर मो० शब्बीर आलम उर्फ मो० चांद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चयनित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित किया गया।









बैठक को पूर्व राजद प्रत्याशी सह प्रदेश राजद महासचिव संतोष मेहता, प्रदेश राजद महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, शिव मेहता, विनोद यादव, रजनीश कुमार राय, अजीत सिंह कुशवाहा, हेदायत अहमद, वसीउद्दिन अहमद, मेराज जया, एजाज उद्दीन " शानू ", प्रदेश राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मुन्ना जयसवाल, शाहीन अनवर, बब्लू जयसवाल, अग्रतर अली, शत्रुघ्न यादव, आदिल हुसैन, आदित्य प्रकाश यादव, अमन गर्ग समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours