पटना (न्यूज सिटी)। आज पटना महानगर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के अध्यक्षता में भारत-चीन सीमा पर हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को युवा जदयू परिवार द्वारा कारगिल चौक पर मोमबती जला कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर युवा जदयू बिहार के उपाध्यक्ष प्रिय रंजन पटेल ने कहा कि भारत अब 2020 का भारत है और कोई भी हमे आंख नही दिखा सकता। उन्होंने भारत के नागरिकों से चाइना के समान का बहिष्कार करने का आग्रह किया।






https://youtu.be/4AbT8IAJheY




इस मौके पर राहुल खण्डेलवाल ने कहा कि हमारे सैनिक हमारे अभिमान है, उनकी ये कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी और वो भी हमारे दिल मे युगों युगों तक जिंदा रहेंगे। जिस तरह हमारे भारतीय सेना दिन रात हम सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की रक्षा करते है। ये सभी देश के असली हीरो है।









इस अवसर पर रश्मीश कुमार, शोएब अहमद, पंकज सिंह, राजेश कुमार, ओम सिंह, निशांत सिंह, अभिषेक पांडेय, रिक्की कुशवाहा, हृदयानंद पासवान, चन्दन शर्मा, मनीष कुमार, संचित कुमार आदि उपस्थित थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours