पटना (न्यूज सिटी)। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन में हुए हिसंक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान देश की सुरक्षा में शहीद हो गए। जिसको लेकर संपूर्ण भारतवासियों मे चीन के प्रति काफी व्यापक आक्रोश हैं। सभी लोग अपने अपने तरीके से चीन का विरोध जता रहे हैं। कोई विरोध में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर रहा है तो कोई कैंडल मार्च निकाल रहा है।
वही आज आदर्श जनता दल ने भी पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च निकाला। जो कदमकुआं के कांग्रेस मैदान से होते हुए कारगिल चौक पहुंचा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश कुमार ने चीन की काली करतूत का विरोध जताया। साथ ही सभी भारतवासियों से चीन निर्मित उत्पादों को उपयोग में न लाने और पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का आह्वान किया।

वही दूसरी ओर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार ने भी चीन के काली करतूतों का विरोध किया। साथ ही भारत सरकार से अपील करते हुए मांग किया कि वे चीन निर्मित वस्तुओं का आयात-निर्यात पर रोक लगाए। वही चीन से भारतीय सेना के 20 जवानों को शहादत का बदला लेने के भी मांग किया। कैंडल मार्च में पटना महानगर युवा अध्यक्ष अक्षत कुमार, पटना महानगर छात्र नेता साकिब हासमी, कोषाध्यक्ष शंभु कुमार, बिहार प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना राजा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours