पटना (न्यूज़ सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां बंगाली अखाड़ा स्थित फखरुद्दीन प्लाजा में भीषण आग लगी है। आग का भयावह रूप देख कर सुरक्षा कारणो से उसके आसपास के मार्केट को भी बंद कर दिया गया है।









हालांकि अगलगी की घटना में एक कार समेत दो बाइक जलकर राख हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। हालांकि इस अगलगी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours