पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में पूरे बिहार में 20 लाख मास्क और सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पटना महानगर के द्वारा पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के हाजीगंज मोड़ पर लगभग 200 लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर लोगो के बीच केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्रक भी बांटा। कार्यक्रम के संयोजक पटना महानगर युवा मोर्चा के नवनियुक्त महामंत्री मयंक जायसवाल ने किया जबकिं कार्यक्रम का संचालन महानगर के युवा मोर्चा के मंत्री गुंजन कुमार ने किया।









इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन अभिषेक, प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार सिंह, महानगर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी, पथ निर्माण मंत्री के सुपुत्र नितिन कुमार रिंकू, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार आदि नेतागण मौजूद रहे थे। साथ ही कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर कर स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया।






https://youtu.be/azg2DJrc-D0




इस अवसर पर उपाध्यक्ष शैलेश बल्लभ, मण्डल अध्यक्ष राजू जायसवाल, कौशल किशोर, मनीष कुमार बटुक, अमरीश शर्मा, आयुष सिंह, रितेश कुमार, मुरारी कुमार, अंकेश सक्सेना, अश्वनी राज यादव आदि पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours